क्या सभी का भविष्य निश्चित है?

भविष्य के बारे में सबसे बड़ा सत्य यह है कि भविष्य का निर्माण अभी नहीं हुआ है। न यह सुनिश्चित है। लेकिन भविष्य का बहुत गहरा संबंध संभावनाओं से है। भिन्न-भिन्न घटकों के अध्ययन से यह जान लेना संभव है कि सबसे अधिक संभावना किस चीज की है। इसी बढ़ी हुई संभावना को कुछ जगहों पर दावों के रूप में प्रस्तुत किया जाता रहा है। और वैसा ही घटित होने या न होने पर विश्वास या तो अंधविश्वास का रूप ले लेता है या अविश्वास का।

भविष्य की संभावनाओं की गणना किन घटकों से होती है?
इनकी सूची बहुत लंबी है और लगभग सभी विश्वसनीय हैं। हर विधा का अध्ययन और कार्यप्रणाली अलग हो सकती है।
उदाहरण के लिए:

  • ज्योतिष में ग्रहों की स्थिति का अध्ययन किया जाता है।
  • अंकशास्त्र में नाम या जन्मदिनांक के अंकों से गणनाएँ की जाती हैं।
    ये गणनाएँ ऊर्जा पर आधारित होती हैं।

ऊर्जा का प्रभाव
जैसे चंद्रमा धरती के समुद्र में ज्वार-भाटे बनाता है, वैसे ही मानव शरीर (जो 70% पानी से बना है) पर प्रभाव डालता है।
इससे यह समझना आसान हो जाता है कि अमावस्या और पूर्णिमा के दिन हर व्यक्ति की ऊर्जा एक समान नहीं रहती। साथ ही हमारी व्यक्तिगत ऊर्जाएँ यह तय करती हैं कि एक विशेष पूर्णिमा पर दो अलग-अलग व्यक्तियों का व्यवहार अलग क्यों होगा।

ऊर्जा, मानसिकता और भविष्य
ऊर्जाएँ हमारी मानसिकता निर्धारित करती हैं, और मानसिकता हमारे कर्म। और कर्मों से बनता है हमारा भविष्य। ऊर्जा का गहरा और सटीक अध्ययन यह जानने की कुंजी है कि भविष्य में किस घटना की संभावना सबसे अधिक है।
जितना सटीक अध्ययन होगा, उतनी अधिक संभावना प्रबल होगी।

क्या भविष्य बदला जा सकता है?
बिल्कुल! क्योंकि वह सुनिश्चित नहीं है, केवल संभावित है।
यदि संभावनाओं की जानकारी हो और उसे बदलने के तरीके मालूम हों, तो संभावित भविष्य को बदला जा सकता है।
यही झलक आपको ज्योतिष या अंकशास्त्र में बताए गए उपायों में मिलती है—जो सीधा ऊर्जा में परिवर्तन के उपाय होते हैं। जैसे:

  • मंत्र का उच्चारण
  • रत्नों का उपयोग
  • विशेष क्रियाएँ जो मानसिकता में धीरे-धीरे बदलाव लाएँ।

DTAPA में हम यही करते हैं।
हम ऊर्जा का अध्ययन करके उन्हें इच्छित परिणामों की ओर संरेखित करते हैं।

आइये साधारण गणना की एक झलक देखते हैं

उच्चारण के अनुरूप अक्षरो का सही चयन महत्वपूर्ण है
Name Numerology Calculator

Name Numerology Calculator

Discover the secrets hidden in your name.

Numerology Calculator © 2025

व्यक्तिगत गणना

इस प्रकार की गणनाओं को सामान्य गणना कहा जाता है, जो एक अनुमानित आंकलन प्रस्तुत करती है। इसमें आप राशिफल, मूलांक जैसी जानकारियों का समावेश देखेंगे। अधिक विशिष्ट और व्यक्तिगत गणना के लिए अधिक जानकारी का अध्ययन आवश्यक होता है, जैसे जन्म तिथि और समय, जन्म स्थान।
और बिल्कुल व्यक्तिगत और सटीक विवरण के लिए, व्यक्ति के मौजूदा जीवन की जानकारी भी महत्वपूर्ण हो जाती है।

यदि आप अपनी व्यक्तिगत ऊर्जा स्थिति या भविष्य के बारे में अधिक जानकारी चाहते हैं, तो नीचे दिए गए फॉर्म को भरकर हमें भेजें। हमारे विशेषज्ञ इस पर शोध कर आपका विवरण तैयार करेंगे। इसमें कुशलता और समय की आवश्यकता होती है, इसलिए यह सशुल्क रहेगा। शुल्क और अन्य जानकारी आपको ईमेल, व्हाट्सएप, या फोन कॉल के माध्यम से प्रदान की जाएगी।